1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kangana Ranaut Live updates: मुंबई पहुंची कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर जुटी समर्थकों की भीड़

Kangana Ranaut Live updates: मुंबई पहुंची कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर जुटी समर्थकों की भीड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 09, 2020 02:56 pm IST

शिवसेना के साथ विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों और विरोधियों, दोनों पक्षों की भीड़ है।

Kangana Ranaut Live updates: मुंबई पहुंची कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर जुटी समर्थकों की भीड़- India TV Hindi
Kangana Ranaut Live updates: मुंबई पहुंची कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर जुटी समर्थकों की भीड़

मुंबई: शिवसेना के साथ विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों और विरोधियों, दोनों पक्षों की भीड़ है। यहां उन्हें एयरपोर्ट से घर पर एस्कॉर्ट करने के लिए करणी सेना भी मौजूद है। इससे पहले शिवसेना शासित बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) की टीम ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर में 'अवैध निर्माण ' को गिरा दिया था। हालांकि, फौरी तौर पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने दफ्तर को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगी दी है।

LIVE HINDI BREAKING NEWS SEPTEMBER 09

Auto Refresh
Refresh
  • 3:00 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    BMC की इस कार्रवाई पर बांद्रा से BJP विधायक आशिष शेलार ने भी विरोध जताया है। उन्होंने पूछा, "क्या मुंबई में बम धमाका करने वाले टायगर मेमन के घर पर BMC ने बुलडोजर चलाया था?" इसके अलावा मौके पर कंगना रनौत के कई प्रशंसक भी पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध किया।

  • 2:59 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर को तोड़ने की कार्रवाई को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को झटका दिया। हाई कोर्ट ने BMC द्वारा की जा रही दफ्तर तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कंगना रनौत ने BMC की दफ्तर तोड़ने वाली कार्रवाई के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था।

  • 2:59 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कंगना रनौत के ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई पर BMC ने सफाई दी है। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, "ये शिवसेना की कार्रवाई नहीं है बल्कि BMC की कार्रवाई है। शिकायत मिलने के बाद ही BMC कार्रवाई कर रही है।' उन्होंने कहा, "कंगना लगातार बयानबाजी कर रही थीं। जुबान पर लगाम लगाएं।" 

  • 2:59 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बे​बुनियाद है और अवैध है, स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था: रिज़वान सिद्दीकी, कंगना रनौत के वकील

  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची।

  • 2:56 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

  • 2:55 PM (IST)
    Posted by Sachin Chaturvedi

  • 12:04 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बांद्रा के विधायक आशिष शेलार ने पुछा-क्या मु़ंबई में बम धमाका करने वाले टायगर मेमन के घर पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था?

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: BMC ने तोड़ा ऑफिस, कंगना पहुंचीं हाई कोर्ट

  • 10:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी मीरा खान नामक शख्स को इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। जासूसी के मामले में पहले गिरफ्तार हुए मुश्ताक अली का सहयोगी बताया जाता है

  • 10:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान में श्रीगंगानगर के पास बीएसएफ ने दो हथियारबंद तस्करों को मार गिराया, भारी मात्रा में गोला बारूद, ड्रग्स और पाकिस्तानी करेंसी बरामद

  • 7:15 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली मेट्रो: 171 दिनों के बाद ब्लू लाइन-द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन-मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।