1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरोपी की मां के उतरवाए कपड़े, सपा कार्यालय में की खुदकुशी की कोशिश

आरोपी की मां के उतरवाए कपड़े, सपा कार्यालय में की खुदकुशी की कोशिश

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2015 12:33 pm IST,  Updated : May 20, 2015 01:01 pm IST

लखनऊ: कानपुर में चोरी के जुर्म में युवक के घर दबिश देने गई कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी की मां से न सिर्फ अभद्रता से पेश आए बल्कि छोटे बेटे के सामने कपड़े तक उतरवा दिए।

कानपुर पुलिस ने बेटे...- India TV Hindi
कानपुर पुलिस ने बेटे के सामने उतारे मां के कपड़े

लखनऊ: कानपुर में चोरी के जुर्म में युवक के घर दबिश देने गई कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी की मां से न सिर्फ अभद्रता से पेश आए बल्कि छोटे बेटे के सामने कपड़े तक उतरवा दिए। इतना जुल्म सहने के बाद महिला को कहीं न्याय न मिलने पर मंगलवार को सपा कार्यालय में पहुंची।

सपा नेता ने महिला की एक ना सुनी जिसके चलते महिला ने कार्यालय में ही हाथ की नस काट ली। खून से लथपथ महिला को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। और अब कल्याणपुर पुलिस छापा मारने से इन्कार कर आरोप किदवई नगर पुलिस पर लगा रही है।

कल्याणपुर बारासिरोही निवासी नूरबानो का आरोप है कि 15 मई की रात तीन बजे लगभग 7 पुलिसकर्मी उसके घर में छत के रास्ते आए। पुलिस ने नूरबानो और उसके छोटे बेटे उमर अंसारी को घेरे में ले लिया तथा बड़े बेटे सावेद अंसारी के बारे में पूछा। नूरबानो ने अपने जवाब जैसे ही कहा वह घर पर नहीं है, तभी पुलिस ने अभद्रता शुरू कर दी और एक दारोगा ने उसके कपड़े उतारना चालू कर दिया, यही नहीं चोरी का माल बरामद कराने के लिए उसके बाल पकड़कर भी पीटा।

वह गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिस को उस पर रहम नहीं आया। अफसरों से फरियाद के बाद जब न्याय नहीं मिला तो सपा कार्यालय पहुंची। यहां नेताओं ने पुलिस का मामला कहकर पल्ला झाड़ा तो महिला ने सपाइयों के सामने ही अपने हाथ की कलाई बुरी तरह से काट ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत