1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कारगिल विजय पर PM मोदी ने कहा- पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा

कारगिल विजय पर PM मोदी ने कहा- पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 27, 2019 08:35 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस समारोह पहुंचे। शुक्रवार को कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

File Photo of PM Modi- India TV Hindi
File Photo of PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्‍ली के इंदिरा गांधी स्‍टेडियम में कारगिल विजय दिवस समारोह पहुंचे। शुक्रवार को कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज हर देशवासी शौर्य और राष्ट्र के समर्पित एक प्रेरणादायक गाथा को स्मरण कर रहा है। आज के अवसर पर मैं उन सभी शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने के षड़यंत्र को असफल किया।

 

Kargil Vijay Diwas LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:22 PM (IST)

    भारत का इतिहास गवाह है कि भारत कभी आंक्राता नहीं रहा है। मानवता के हित में शांतिपूर्ण आचरण हमारे संस्कारों में है। हमारा देश इसी नीति पर चला है। भारत में हमारी सेना की छवि देश की रक्षा की है। तो विश्व में हम मानवता और शांति के रक्षक भी हैं: पीएम मोदी

  • 8:19 PM (IST)

    इस बार सरकार बनते ही पहला फैसला शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाने का किया गया। इसके अलावा 'नेशनल वॉर मेमोरियल' भी आज हमारे वीरों की गाथाओं से देश को प्रेरित कर रहा है: पीएम मोदी

  • 8:15 PM (IST)

    बीते पांच वर्षों में सैनिकों और सैनिकों के परिवारों के कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। आजादी के बाद दशकों से जिसका इंतजार था उस 'वन रैंक वन पेंशन' लागू करने का काम हमारी ही सरकार ने पूर्ण किया: पीएम मोदी

  • 8:15 PM (IST)

    पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा। 1948, 1965, 1971 उसने यही किया। लेकिन 1999 में उसका छल पहले की तरह फिर एक बार छल की छलनी कर दी गई: पीएम मोदी

  • 8:11 PM (IST)

    मैं 20 साल पहले करगिल तब भी गया था जब युद्ध अपने चरम पर था। दुश्मन ऊंची चोटियों पर बैठकर अपने खेल, खेल रहा था। एक साधारण नागरिक के नाते मैंने मोर्चे पर जुटे अपने सैनिकों के शौर्य को उस मिट्टी पर जाकर नमन किया था: पीएम मोदी

  • 8:10 PM (IST)

    सैनिक आज के साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए अपना जीवन बलिदान करते हैं। हमारा आने वाला कल सुरक्षित रहे, उसके लिए वो अपना वर्तमान स्वाहा कर देता है। सैनिक जिंदगी और मौत में भेद नहीं करते, उनके लिए कर्तव्य ही सब कुछ होता है: पीएम मोदी

  • 8:09 PM (IST)

    करगिल में विजय प्रत्येक देशवासियों की उम्मीदों और कर्तव्यपरायणता की विजय थी: पीएम मोदी

  • 8:09 PM (IST)

    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज हर देशवासी शौर्य और राष्ट्र के समर्पित एक प्रेरणादायक गाथा को स्मरण कर रहा है। आज के अवसर पर मैं उन सभी शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने के षड़यंत्र को असफल किया: पीएम मोदी

  • 8:08 PM (IST)

    अपना रक्त बहाकर जिन्होंने सर्वस्व न्यौछावर किया उन शहीदों को, उनको जन्म देने वाली वीर माताओं को भी मैं नमन करता हूं। करगिल सहित जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों का अभिनंदन, जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाया: पीएम मोदी

  • 8:06 PM (IST)

    करगिल में विजय भारत के वीर बेटे, बेटियों के अदम्य साहस की जीत थी। करगिल में विजय भारत के सामर्थ्य और संयम की जीत थी। करगिल में विजय भारत के संकल्पों की जीत थी। करगिल में विजय भारत के मर्यादा और अनुशासन की जीत थी: पीएम मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत