1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी की रैली में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, AIMIM के 303 नेताओं पर केस दर्ज

ओवैसी की रैली में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, AIMIM के 303 नेताओं पर केस दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2021 10:50 am IST,  Updated : Sep 01, 2021 10:50 am IST

असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। जिसके बाद पुलिस ने AIMIM के 303 नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

ओवैसी ने रैली में...- India TV Hindi
ओवैसी ने रैली में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा दी, AIMIM के 303 नेताओं पर केस दर्ज Image Source : TWITTER- @ASADOWAISI

नई दिल्ली: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। 3 सितंबर को होने वाले निगम चुनाव को लेकर ओवैसी ने कर्नाटक के बेलगावी में रैली की। बेलगावी यात्रा के दौरान प्रचारकों की संख्या निर्धारित सीमा से अधिक थी जिसके बाद पुलिस ने AIMIM के 303 नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

साथ ही कर्नाटक महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ओवैसी कर्नाटक में होने वाले निगम चुनावों से पहले अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए एक प्रचार रैली के लिए बेलगावी गए थे। एआईएमआईएम ने 6 उम्मीदवार उतारे हैं। बेलगावी में 58 वार्डों के लिए नगर निगम के चुनाव 3 सितंबर को होने हैं और वोटों की गिनती 6 सितंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत