1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवकुमार स्वामी के अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री व महिला पुलिस अधिकारी के बीच कहासुनी

शिवकुमार स्वामी के अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री व महिला पुलिस अधिकारी के बीच कहासुनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2019 07:41 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 07:41 pm IST

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी के अंतिम संस्कार के दौरान कर्नाटक के मंत्री एस आर महेश और तुमकुरू की पुलिस अधीक्षक दिव्या गोपीनाथ के बीच कहासुनी हो गई और उसके बाद महिला पुलिस अधिकारी रोने लगीं।

Police personnel manage the crowd as the mortal remains of...- India TV Hindi
Police personnel manage the crowd as the mortal remains of 111-year-old pontiff of the Siddaganga Mutt Shivakumara Swamiji are being taken for final rites at Siddaganga Mutt in Tumakaru, Karnataka

बेंगलुरु: सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी के अंतिम संस्कार के दौरान कर्नाटक के मंत्री एस आर महेश और तुमकुरू की पुलिस अधीक्षक दिव्या गोपीनाथ के बीच कहासुनी हो गई और उसके बाद महिला पुलिस अधिकारी रोने लगीं।

टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित वीडियो फुटेज के अनुसार गोपीनाथ मंत्री को मठ के अंदर जाने से रोक रही थीं क्योंकि सीमित संख्या में ही लोग अंदर जा सकते थे। जब महेश ने मठ के अंदर जाने पर जोर दिया तो पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि इमारत में और लोग नहीं जा सकते।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राज्य के पर्यटन मंत्री ने गोपीनाथ के साथ बदतमीजी की जिस पर वह रोने लगीं। वीडियो फुटेज के अनुसार उदास दिख रही गोपीनाथ अपने आंसू पोंछ रही हैं।

मंत्री ने हालांकि आरोपों से इंकार किया और कहा कि उन्होंने किसी आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। महेश ने कहा, ‘‘मैंने सिर्फ यही कहा कि वहां कोई बाधा नहीं खड़ी की जाए। मैंने किसी के साथ गालीगलौज नहीं की। मेरी आपत्ति सिर्फ यह थी कि एक मंत्री को उस हॉल में जाने से कैसे रोका जा सकता है जहां अन्य विधायकों और मंत्रियों को जाने की अनुमति दी गई।'' गोपीनाथ ने हालांकि इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

शिवकुमार स्वामी का सोमवार को देहांत हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत