Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलगाम में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया

कुलगाम में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया

Reported by: Bhasha Published : Nov 14, 2017 02:37 pm IST, Updated : Nov 14, 2017 02:37 pm IST

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नौबग कुंड गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। जब सुरक्षा बल अभियान चला रहे थे तब आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो

Kulgam-encounter- India TV Hindi
Kulgam-encounter

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसमें एक आतंकी भी मारा गया। सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकवाद निरोधी अभियान चलाया। सेना के सूत्रों ने बताया कि कुलगाम के नौबग कुंड गांव में आतंकियों के साथ गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान की बाद में मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नौबग कुंड गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। जब सुरक्षा बल अभियान चला रहे थे तब आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था।

पुलवामा के त्राल स्थित लाम गांव में भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी की जिसके बाद एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के एक ठिकाने का पता चला है और इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement