1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में विस्फोट, 6 घायल

कश्मीर में विस्फोट, 6 घायल

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2015 04:12 pm IST,  Updated : May 09, 2015 10:18 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। यह हमला शोपियां में एक पुलिस दल के

कश्मीर में विस्फोट, 6...- India TV Hindi
कश्मीर में विस्फोट, 6 घायल

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए। यह हमला शोपियां में एक पुलिस दल के अदालत जाने के दौरान रास्ते में किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बाजार में दोपहर के वक्त विस्फोट हुआ, उस वक्त वहां लोगों की भीड़-भाड़ होती है। हमले में चार महिलाएं व 12 पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें सभी नागरिक हैं।"

अधिकारी ने कहा कि अधिकांश लोग छर्रा लगने से घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा, "आतंकवादियों ने पुलिस दल पर तब हमला किया, जब वे एक मामले में अदालत जा रहे थे।"

उन्होंने कहा, "घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेरेबंदी कर आतंकवादियों की तलाशी शुरू कर दी है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।

किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत