1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में हिजबुल कमांडर का गोलियों से छलनी शव बरामद

कश्मीर में हिजबुल कमांडर का गोलियों से छलनी शव बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2015 12:30 pm IST,  Updated : Sep 19, 2015 12:33 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर के तांगमार्ग क्षेत्र से शनिवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तांगमार्ग कस्बे के देवबग गांव से शनिवार को वेलू (पाट्टन)

कश्मीर में हिजबुल...- India TV Hindi
कश्मीर में हिजबुल कमांडर का गोलियों से छलनी शव बरामद

श्रीनगर: कश्मीर के तांगमार्ग क्षेत्र से शनिवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "तांगमार्ग कस्बे के देवबग गांव से शनिवार को वेलू (पाट्टन) के स्थानीय निवासी फायज अहमद भट्ट का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था और 6 से अधिक साल से सक्रिय था।"

उन्होंने कहा, "पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव को उसके परिजनों के सुपुर्द करने से पहले आवश्यक औपचारिकताओं के लिए इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह कश्मीर के बारामूला जिले में एक सेब के बगीचे से तीन युवकों के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए थे।

पुलिस का कहना है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-इस्लाम के बीच परस्पर दुश्मनी के कारण तीनों युवकों की जान गई। हालांकि हिजबुल के सुप्रीम कमांडर सैयद सलाहुद्दीन ने लश्कर-ए-इस्लाम नाम से किसी भी आतंकवादी समूह के होने की बात से इंकार किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत