1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में आतंकी ढेर, जवान घायल

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में आतंकी ढेर, जवान घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:32 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक गश्ती दल पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया।

Kashmir- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक गश्ती दल और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि भारतीय सेना सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में कुछ आतंकवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक जवान को गोली लग गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई जिसके जवाबी हमले में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी की मारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत