1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

कश्मीर: बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2021 09:32 am IST,  Updated : Sep 27, 2021 04:08 pm IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

kashmir news today encounter between terrorist and indian army jammu kashmir police कश्मीर: बांदीपुर- India TV Hindi
कश्मीर: बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ Image Source : PTI (FILE)

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनकी पहचान अभी नहीं हुई है।’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है और इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत