1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DDCA में अनियमितता की जांच के लिए केजरीवाल ने समिति गठित की

DDCA में अनियमितता की जांच के लिए केजरीवाल ने समिति गठित की

 Written By: IANS
 Published : Nov 12, 2015 03:29 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 03:29 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से जुड़ी वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस समिति के गठन के

DDCA में जांच के लिए...- India TV Hindi
DDCA में जांच के लिए केजरीवाल ने समिति गठित की

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से जुड़ी वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस समिति के गठन के साथ ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के आयोजन पर आशंका के बादल मंडराने लगे हैं। दिल्ली सरकार ने DDCA को 24 करोड़ रुपये का मनोरंजन कर अदा करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। अगर DDCA ऐसा नहीं कर सका तो चौथा टेस्ट मैच पुणे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। केजरीवाल द्वारा गठित समिति में खेल सचिव और शहरी विकास मंत्री शामिल हैं, जिन्हें शुक्रवार तक अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आदाज ने DDCA में अनियमितता को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद संसद ने इस मामले को गृह मंत्रालय के सुपुर्द कर दिया था। गृह मंत्रालय ने इस मामले को खेल मंत्रालय को सुपुर्द कर दिया और खेल मंत्रालय ने इस मामले को दिल्ली सरकार के सुपुर्द करते हुए इस सम्बंध में जांच करने को कहा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने DDCA को सबकुछ ठीक करने और चौथे टेस्ट की मेजबानी के लिए तैयार होने के लिए DDCA को 17 नवम्बर तक का समय दिया है। इसके बाद ही DDCA को तीन दिसम्बर से फिरोजशाह कोटला में होने वाले चौथे टेस्ट की मेजबानी मिल सकेगी।

बोर्ड ने DDCA को बीते तीन साल का अपना बैलेंस शीट जारी करने के लिए कहा। बैलेंस शीट मुम्बई स्थित BCCI के मुख्यालय पहुंच चुका है और इस पर DDCA निदेशकों के हस्ताक्षर हैं। इसका मतलब यह है कि DDCA को BCCI की ओर से करीब 30 करोड़ रुपये का ग्रांट नहीं मिलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो DDCA दिल्ली सरकार को 24 करोड़ रुपये का मनोरंजन कर नहीं दे सकेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत