1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल के मंत्री ने महबूबा से पूछा-बुरहान को आतंकी मानती हैं या नहीं

केजरीवाल के मंत्री ने महबूबा से पूछा-बुरहान को आतंकी मानती हैं या नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 06:17 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 11:15 pm IST

केजरीवाल सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने महबूबा मुफ्ती से सवाल किया कि आप- बुरहान वानी को आतंकी मानती हैं या नहीं, अफजल गुरु को आतंकी मानती हैं या नहीं

kapil mishra- India TV Hindi
kapil mishra

नई दिल्ल्ली।  एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब केजरीवाल के मंत्री ने जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती को बुरहान वानी के सवाल पर घेरने की कोशिश की। केजरीवाल सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने महबूबा मुफ्ती से सवाल किया कि आप- बुरहान वानी को आतंकी मानती हैं या नहीं, अफजल गुरु को आतंकी मानती हैं या नहीं... आपको बता दें कि केजरीवाल के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान की पाक मीडिया में भी जबर्दस्त चर्चा है। 

महबूबा मुफ्ती प्रगति मैदान में इंटरनेशनल ट्रैवल बाजार के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। केजरीवाल सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आतंक और टूरिज्म दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते। कपिल मिश्रा के सवाल के बाद समारोह में हंगामा हो गया। कई लोग कपिल मिश्रा को बोलने से रोकने के लिए आगे बढ़े लेकिन कपिल अपने सवाल पर अड़े रहे।

बाद में महबूबा मुफ्ती ने आप सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पलटवार किया। वे अपने भाषण से पहले भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। महबूबा ने जम्मू-कश्मीर में लोगों से निवेश का आह्वान किया। 

 

देखिए वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत