1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने जनता पर छोड़ा ODD-EVEN , नहीं कटेगा चालान

केजरीवाल ने जनता पर छोड़ा ODD-EVEN , नहीं कटेगा चालान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Jan 15, 2016 06:56 pm IST

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लागू किए गए ODD-EVEN का नियम आज खत्म हो रहा है। इस नियम की सफलता पर बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इसे सफल बनाया।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लागू किए गए ODD-EVEN का नियम आज खत्म हो रहा है। इस नियम की सफलता पर बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इसे सफल बनाया, इनमें संबंधित विभाग के अधिकारी, स्वयं सेवी और दिल्ली की जनता शामिल थी। केजरीवाल ने कहा कि अब ODD-EVEN नियम का पालन न करने पल चालान नहीं होगा लेकिन बीते 15 दिनों में जो अच्छी आदत आप को लगी है उसे आप अपनी इच्छा से आगे भी जारी रख सकते हैं।

ODD-EVEN नियम पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस नियम के चलते न सिर्फ प्रदूषण कम हुआ बल्कि इस दौरान सड़कों पर दिखने वाले भारी-भरकम ट्रैफिक से भी लोगों को निजात मिली। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कम ट्रैफिक की वजह से काफी खुश है और ODD-EVEN नियम की तमाम परेशानियों के बावजूद इसे आगे भी जारी रखना चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण अधिकारी, यातायात विभाग और मेट्रो के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी कहा कि ODD-EVEN नियम के चलते कार पूलिंग के बहाने लोगों के उनके पड़ोसियों से संबंध सुधरे। इस दौरान न सिर्फ बसों में ज्यादा यात्री देखने को मिले बल्कि बसों ने बिना लेट हुए अपने रूट पर सफर को पूरा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री 18 जनवरी को एक बैठक करेंगे जिसमें ODD-EVEN नियम के बाद के दिनों के हालात का जायजा लिया जाएगा, ताकि आगे के कदमों पर फैसला लिया जा सके।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत