1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेएनयू राष्ट्रद्रोह: केजरीवाल ने किया साफ, कन्हैया के खिलाफ अभियोग की मंजूरी पर कोई फैसला नहीं

जेएनयू राष्ट्रद्रोह: केजरीवाल ने किया साफ, कन्हैया के खिलाफ अभियोग की मंजूरी पर कोई फैसला नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2019 03:22 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 03:22 pm IST

दिल्ली सरकार ने 2016 के जेएनयू राष्ट्रद्रोह मामले में कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अभियोग के लिए मंजूरी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

JNU- India TV Hindi
JNU

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 2016 के जेएनयू राष्ट्रद्रोह मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अभियोग के लिए मंजूरी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है। केजरीवाल ने हालांकि कहा कि दिल्ली सरकार का गृह विभाग सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद उचित निर्णय लेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। पुलिस ने राष्ट्रद्रोह मामले में कन्हैया और अन्य के खिलाफ अभियोग के लिए दिल्ली सरकार की मंजूरी मांगी थी। पुलिस ने कन्हैया और अन्य के खिलाफ अदालत में 14 जनवरी को आरोप पत्र दायर किया था और कहा था कि उन्होंने नौ फरवरी, 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू परिसर में की गई राष्ट्रदोही नारेबाजी का समर्थन किया और वह रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत