1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी से कह रहे केजरीवाल प्लीज काम करने दो

नरेंद्र मोदी से कह रहे केजरीवाल प्लीज काम करने दो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2015 11:13 am IST,  Updated : Jul 24, 2015 11:13 am IST

नई दिल्ली: बतौर मुख्यमंत्री अधिकार और कार्यक्षेत्र को लेकर अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से होर्डिंग के जरिए उनपर हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने

नरेंद्र मोदी से कह रहे...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी से कह रहे केजरीवाल प्लीज काम करने दो

नई दिल्ली: बतौर मुख्यमंत्री अधिकार और कार्यक्षेत्र को लेकर अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से होर्डिंग के जरिए उनपर हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शहर में जगह जगह पोस्टर और होर्डिंग लगवाए हैं जिनमें लिखा है प्रधानमंत्री सर, प्लीज हमें काम करने दो।

केजरीवाल का ये पोस्टर-वार उस वक्त सामने आई है जब एंटी करप्शन ब्रांच के कामकाज और दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर अच्छा खास बवाल मचा हुआ है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार उनके कामकाज में अप्रत्यक्ष रूप से अडंगा लगाने का काम कर रही है।  

इन पोस्टरों के जरिए केजरीवाल का इशारा एंटी करप्शन ब्रांच के कामकाज और दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन की नियुक्ति में केंद्र द्वारा कथित तौर पर अड़ंगा लगाने की ओर है। शहर में लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग्स में लिखा है, ''प्रधानमंत्री सर, प्लीज! दिल्ली सरकार को काम करने दीजिए। दिल्ली सरकार ठीक काम कर रही है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत