1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकपाल पर अन्ना के सुझावों को लागू करेंगे: केजरीवाल

लोकपाल पर अन्ना के सुझावों को लागू करेंगे: केजरीवाल

 Written By: PTI
 Published : Dec 01, 2015 08:27 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 08:30 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के जनलोकपाल विधेयक 2015 का समर्थन करने के लिए अन्ना हजारे का शुक्रिया अदा किया, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हजारे द्वारा खासतौर पर

'लोकपाल पर अन्ना के...- India TV Hindi
'लोकपाल पर अन्ना के सुझावों को लागू करेंगे'

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के जनलोकपाल विधेयक 2015 का समर्थन करने के लिए अन्ना हजारे का शुक्रिया अदा किया, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हजारे द्वारा खासतौर पर लोकपाल की नियुक्ति और हटाने के संबंध में प्रस्तावित बदलावों को निश्चित रूप से लागू करेंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, अन्नाजी आपके समर्थन और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। हम आपके सुझावों को निश्चित रूप से लागू करेंगे। केजरीवाल के बयान को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने कल विधेयक पेश करने के बाद प्रस्तावित चार सदस्यीय चयन समिति का बचाव किया था जिसमें मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं।

विधेयक का स्वागत करते हुए अन्ना ने सुझाव दिया था कि लोकपाल चयन समिति में सात सदस्य होने चाहिए जिनमें उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश और एक प्रतिष्ठित शख्स और शामिल हों। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद ही पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।

मसौदा विधेयक के अनुसार जनलोकपाल संस्था के प्रमुख या किसी सदस्य को साबित कदाचार या अक्षमता के आधार पर विधानसभा में कुल सदस्यों में से कम से कम दो तिहाई बहुमत के साथ सदन की सिफारिश पर केवल उपराज्यपाल द्वारा हटाया जा सकता है।

लोकपाल के सदस्यों की नियुक्ति और हटाने की प्रक्रिया की पूर्व आप नेताओं प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के साथ भाजपा ने भी आलोचना की थी और दिल्ली विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी ने केजरीवाल पर मूल रूप से बनाये गये प्रावधानों को हल्का करके सबसे बड़ा धोखा देने का आरोप लगाया गया है।

आप के नेताओं कुमार विश्वास और संजय सिंह ने आज रालेगण सिद्धि में अन्ना से मुलाकात की। अन्ना ने कहा कि अगर केंद्र की राजग सरकार जनलोकपाल विधेयक के रास्ते में और खासतौर पर केंद्र सरकार के अधिकारियों को इसके दायरे में लाने के विवादास्पद प्रावधान के रास्ते में अवरोध डालती है तो वह हस्तक्षेप करेंगे।

अन्ना ने संवाददाताओं से कहा, आप आगे बढि़ये। मैं देखता हूं कि क्या इन प्रावधानों का विरोध किया जाता है। उनका विरोध नहीं होना चाहिए। यह दुखद होगा अगर संभावित रूप से अच्छे लोकपाल के रास्ते में अवरोध पैदा किये जाते हैं तो यह दुखद होगा। केंद्र का भ्रष्टाचार मुक्त भारत करने का कोई इरादा नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत