1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में कोविड-19 से 33 लोगों की मौत, सामने आए 4677 नए मामले

केरल में कोविड-19 से 33 लोगों की मौत, सामने आए 4677 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2021 09:14 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 09:14 pm IST

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 33 लोगों की मौत हो गई और 4677 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 51,12,789 और मृतकों की संख्या 39,125 हो गई है।

Kerala clocks 4,677 new COVID-19 cases, 33 deaths- India TV Hindi
केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 33 लोगों की मौत हो गई। Image Source : PTI

Highlights

  • केरल में संक्रमितों की कुल संख्या 51,12,789 और मृतकों की संख्या 39,125 हो गई है।
  • कोरोना के सबसे अधिक 823 मामले एर्णाकुलम जिले में सामने आए हैं।
  • कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6632 है।

तिरूवनंतपुरम: केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 33 लोगों की मौत हो गई और 4677 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 51,12,789 और मृतकों की संख्या 39,125 हो गई है। सबसे अधिक 823 मामले एर्णाकुलम जिले में सामने आए हैं, जबकि तिरूवनंतपुरम में 633 और कोझिकोड में 588 मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,459 है जिनमें से 7.2 फीसदी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6632 है जिसके बाद राज्य में अभी तक 50,35,384 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 56,558 नमूनों की जांच की गई। इसमें बताया गया कि राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों में 33 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, देश में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई। देश में लगातार 49 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 152 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या हालांकि बढ़कर 1,10,133 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 53 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 63 दिन से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,39,77,830 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।