1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में सामने आये कोरोना वायरस के 6,996 नए मामले, 84 मरीजों की मौत

केरल में सामने आये कोरोना वायरस के 6,996 नए मामले, 84 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2021 07:23 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 07:23 pm IST

गौरतलब है कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे।

Kerala clocks 6,996 fresh COVID-19 cases, 84 deaths- India TV Hindi
केरल में सोमवार को कोविड-19 से 84 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 26,342 हो गई। Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में सोमवार को कोविड-19 से 84 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 26,342 हो गई जबकि 6,996 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,01,796 हो गयी। राज्य में कल कोविड-19 के 10,691 नये मामले सामने आये थे। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 16,576 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 46,73,442 हो गई। 

विज्ञप्ति के मुताबिक फिलहाल राज्य में कोविड-19 के 1,01,419 मरीज उपचाराधीन हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 66,702 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई। इसके अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 1,058 नए मामले सामने आए। तिरुवनंतपुरम में 1,197 और कोझिकोड में 749 और लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये। 

गौरतलब है कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। अब संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य में कुल 3,54,720 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 3,42,367 लोग घरों या संस्थानात्मक रूप से पृथक-वास में जबकि 12,353 लोग विभिन्न अस्पतालों में हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत