1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में कोरोना से 32 और मरीजों की मौत, 6075 नए संक्रमित मिले, टीके की कुल 4.18 करोड़ डोज लगीं

केरल में कोरोना से 32 और मरीजों की मौत, 6075 नए संक्रमित मिले, टीके की कुल 4.18 करोड़ डोज लगीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2021 09:03 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 09:04 pm IST

भारत सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार, केरल में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 4.18 करोड़ से ज्यादा (4,18,71,798) डोज लोगों को दी जा चुकी हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख (1,49,875) डोज शनिवार को दी गईं।

केरल में कोरोना से 32 और मरीजों की मौत, 6075 नए संक्रमित मिले, टीके की कुल 4.18 करोड़ डोज लगीं- India TV Hindi
केरल में कोरोना से 32 और मरीजों की मौत, 6075 नए संक्रमित मिले, टीके की कुल 4.18 करोड़ डोज लगीं Image Source : PTI

Highlights

  • तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 949 नए केस मिले
  • 24 घंटे में 6061 मरीज ठीक हुए
  • राज्य में 61,114 मरीजों का इलाज जारी

तिरुवनंतपुरम: केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6075 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,95,924 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 32 और मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,299 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 949 नये मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 835 जबकि कोल्लम में कोरोना वायरस संक्रमण के 772 नये मामले दर्ज किए गए। 

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 6,061 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 49,96,878 हो गई है। 

विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 61,114 हो गयी है, जिनमें से केवल 6.8 प्रतिशत मरीज ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 60,437 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 1,92,854 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 5,162 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं। 

भारत सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार, केरल में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 4.18 करोड़ से ज्यादा (4,18,71,798) डोज लोगों को दी जा चुकी हैं। इनमें से करीब डेढ़ लाख (1,49,875) डोज शनिवार को दी गईं। यह आंकड़ा रात साढ़े आठ बजे तक का है।

कोविन पोर्टल के अनुसार, राज्य में 2.55 लाख से ज्यादा (2,55,83,330) पहली खुराकें और 1.62 से ज्यादा (1,62,88,468) दूसरी खुराकें दी जा चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत