1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: केरल में कोरोना वायरस के 32 नए मामले आए सामने, 213 हुई संक्रमित लोगों की संख्या

Coronavirus: केरल में कोरोना वायरस के 32 नए मामले आए सामने, 213 हुई संक्रमित लोगों की संख्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 10:16 pm IST

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा कासरगोड जिला प्रभावित हुआ है, जहां 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन- India TV Hindi
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन Image Source : ANI TWITTER

तिरुवनंतपुरम: केरल में सोमवार को कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा कासरगोड जिला प्रभावित हुआ है, जहां 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोरोना वायरस पर समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी।

सीएम विजयन ने कहा कि कन्नूर में 15 जबकि वायनाड और इडुक्की में दो-दो मामले सामने आए। कुल नए 32 मामलों में 17 लोग विदेश से आए थे और 15 लोग उनके संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए। 

केरल में वर्तमान में कुल 213 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में कम से कम 1.50 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है और 623 लोग विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत