1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में 24 घंटे के भीतर कोरोना से 77 की मौत, सामने आये 7,643 नये मामले

केरल में 24 घंटे के भीतर कोरोना से 77 की मौत, सामने आये 7,643 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2021 07:39 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 07:39 pm IST

बता दें कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे लेकिन, अब संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। 

Kerala records 7,643 new COVID-19 cases, 77 deaths- India TV Hindi
केरल में मंगलवार को कोविड-19 से 77 और मरीजों की मौत हो गई। Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में मंगलवार को कोविड-19 से 77 और मरीजों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 27,002 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान महामारी के 7,643 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,59,434 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10,488 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47,60,781 हो गई है।

विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 80,262 है। विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में सर्वाधिक 1,017 नए मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 963 और एर्णाकुलम में कोरोना वायरस संक्रमण के 817 नए मामले दर्ज किए गए। 

बता दें कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे लेकिन, अब संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 82,408 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 2,92,178 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 9,810 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत