1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश के मौसम में बने दिलदार, करें मदद मिलेगा संतोष

बारिश के मौसम में बने दिलदार, करें मदद मिलेगा संतोष

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2015 07:46 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 07:46 pm IST

नई दिल्ली: किसी ने खूब कहा है कि “हवस दिन रात अमीरी की दुकानों पर भटकती है गरीबी कान छिदवाती है तिनका डाल लेती है।” बारिश का मौसम कईयों के लिए मस्ती का माहौल लेकर

बारिश के मौसम में बने...- India TV Hindi
बारिश के मौसम में बने दिलदार, करें मदद मिलेगा संतोष

नई दिल्ली: किसी ने खूब कहा है कि “हवस दिन रात अमीरी की दुकानों पर भटकती है गरीबी कान छिदवाती है तिनका डाल लेती है।” बारिश का मौसम कईयों के लिए मस्ती का माहौल लेकर लाता है तो कईयों के लिए यह पहाड़ सी आफत बनकर टूटता है। अमीर लोग तो रेनकोट पहनकर भी अपना गुजारा कर लेते हैं, लेकिन वो बेचारे क्या करें जिनके घरों की छते बारिश के मौसम में थरथराने लगती है और वो फर्श जिसमें गरीब परिवार बड़ी बेफिक्री से सोता है पानी से भर जाता है। जरा उन गरीब बच्चों से पूछिए जिन्हें बारिश के मौसम में स्कूल जाते जाते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बस्ते में मौजूद किताबों को बचाने की जद्दोजहद में ही उनका बचपन किस तरह गुजर जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता, ऐसे में कुछ लोग इनके लिए मसीहा बन सकते हैं। आइए बारिश के इस मौसम में इन्हें कुछ देकर जैसे की रेनकोट या फिर छतरी वगैहरा, थोड़ा शबाब कामाया जाए। देखिए हमारी खबर का ये शानदार वीडियो।

क्या है वीडियो में- Blush बैनर के तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि आप अगर छोटी सी कोशिश करें तो कई लोगों की मदद कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत