नई दिल्ली: जवानी में स्मोकिंग की बुरी लत पाल लेने वाले लोग अक्सर ये बहाना मारते हैं कि वो स्मोकिंग छोड़ नहीं पा रहे हैं, वो एक दिन सिगरेट न पिएं तो बीमार हो जाते हैं। आज हम अपनी खबर में ऐसे बहानेबाजों की पोल खोलने जा रहे हैं। हमारी वीडियो खबर को देख आप आसानी से समझ पाएंगे कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद हमारे शरीर में किस तरह से परिवर्तन होते हैं। हमारा शरीर धीरे-धीरे किन बदलावों का सामना करता है, लेकिन अंत में हम पहले की ही तरह स्वस्थ्य भी हो जाते हैं। अगर आप भी सिगरेट के लती हैं तो इसे एक बार जरूर देखें।
क्या है वीडियो में- Quit Smoking.com के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि जब एक चेन स्मोकर स्मोकिंग छोड़ता है तो उसका शरीर किन बदलावों का सामना करता है, जरूर देखें यह video।