1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नसीरुद्दीन शाह ने समझाया मुसलमान होने का मतलब

नसीरुद्दीन शाह ने समझाया मुसलमान होने का मतलब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2015 01:48 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 01:48 pm IST

नई दिल्ली: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े धर्म इस्लाम और क़ुरान की व्याख्या को लेकर अक़्सर बहस होती रहती है। अगर एक वर्ग संगीत को इस्लाम के ख़िलाफ़ मानता है तो दूसरा इसमें कुछ भी

नसीरुद्दीन शाह ने...- India TV Hindi
नसीरुद्दीन शाह ने समझाया मुसलमान होने का मतलब

नई दिल्ली: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े धर्म इस्लाम और क़ुरान की व्याख्या को लेकर अक़्सर बहस होती रहती है। अगर एक वर्ग संगीत को इस्लाम के ख़िलाफ़ मानता है तो दूसरा इसमें कुछ भी ग़लत नहीं समझता। बहस तो यहां तक पहुंच जाती है कि मुसलमान होने का असली मतलब क्या है। इस्लाम है क्या....तालिबानी या ISIS वाला इस्लाम सही है या फिर वो इस्लाम जिसे सारी दुनियां में बहुसंख्यक मुसलमान मानते हैं।

आज हम आपको अपनी ख़बर में ख़ुदा के लिए फिल्म का एक सीन दिखाने जा रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नसीरूद्दीन शाह क़ुरान का संदर्भ देते हुए इस्लाम की सिलसिलेवार व्याख्या  करते हैं। वो अपनी तकरीरों से इस्लाम का वो चेहरा सामने लाने की कोशिश करते हैं जिसे हज़रत मुहम्मद साहब ने ख़ुदा के आदेश पर इस दुनियां में फ़ैलाया था।

क्या है वीडियो में- इस खबर ट्यूब वीडियो में फिल्म खुद के लिए का एक सीन है जिसमें भरी अदालत में नसीर अपने बेहतरीन अदाकारी के साथ इस्लाम का मतलब बेहतरीन अंदाज में बयां करने की कोशिश करते हैं।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत