चेन्नई: बात साल 1982 के आस पास की है। यहां कोडाइकनल नाम की एक कंपनी हुआ करती थी, जो थर्मोमीटर बनाया करती थी। 2001 आते आते यह कंपनी बंद हो गई। कंपनी के बंद होने का कारण स्थानीय लोगों का जबरदस्त विरोध था। कंपनी पर आरोप था कि वह बेकार मर्करी यानी कि पारे को फैक्ट्री के पीछे बने जंगल में फेंक दिया करती थी। एक दिन इसी मर्करी के चलते बड़ा विस्फोट हुआ जिसमें 600 लोग घायल हो गए जबकि 45 को मौत के आगोश में जाना पड़ा। हालांकि कंपनी ने इन सब बातों से इनकार किया है लेकिन एक रैप सान्ग ने कंपनी की नाक में दम कर रखा है। आपको बता दें कि निकी मिनाज के गाने 'एनाकौंडा' की धुन पर आधारित इस रैप सॉन्ग के जरिए कंपनी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई है। 'झटका' नाम के कैंपेनिंग संगठन के बैनर तले बनाए गए इस रैप वीडियो को कंपनी को बड़ा झटका दिया है। यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक काफी सारे लोग शेयर कर चुके हैं।
क्या है वीडियो में- यंग रैपर सोफिया अशरफ ने अपने सिंगिंग टैलेंट का बखूबी इस्तेमाल करते हुए कंपनी की नाक में दम कर दिया है। आप खुद ही देखें यह VIDEO।