1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने Khalistan Liberation Front के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस ने Khalistan Liberation Front के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jun 27, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 05:05 pm IST

ये मॉड्यूल अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर न सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर भारत में विभिन्न राज्यों में टारगेट किलिंग और जबरन वसूली प्लान कर रहा था।

Khalistan Liberation Front- India TV Hindi
Khalistan Liberation Front के मॉड्यूल का भंडाफोड़ Image Source : DELHI POLICE

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने Khalistan Liberation Front के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये मॉड्यूल अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर न सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर भारत में विभिन्न राज्यों में टारगेट किलिंग और जबरन वसूली प्लान कर रहा था, जिसे दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने इनके पास से 3 पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। Khalistan Liberation Front के इस मॉड्यूल में दिल्ली निवासी 29 वर्षीय मोहिंदर पाल सिंह, पंजाब के मनसा का रहने वाला 41 वर्षीय गुरतेज सिंह और हरियाणा के कैथल का रहने वाला लवप्रीत शामिल है।

पुलिस ने इनके पास से एक iPhone और दो Android phone भी बरामद किए हैं, जिनमें खालिस्तान आंदोलन और उनके प्रचारकों से संबंधित कई वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत