1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करतारपुर कॉरिडोर इवेंट में खालिस्तानी आतंकी के साथ पाक आर्मी चीफ, सिद्धू ने की इमरान खान की तारीफ

करतारपुर कॉरिडोर इवेंट में खालिस्तानी आतंकी के साथ पाक आर्मी चीफ, सिद्धू ने की इमरान खान की तारीफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 28, 2018 04:49 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 04:54 pm IST

करतारपुर कॉरिडोर पर काम शुरू होने को लेकर हो रहे कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी समर्थक नेता गोपाल चावला को देखा गया जो पाकिस्तान आर्मी चीफ के साथ हाथ मिला रहा था

Khalistani terrorist Gopal Chawla seen with Pak Army Chief Qamar Bajwa- India TV Hindi
Khalistani terrorist Gopal Chawla seen with Pak Army Chief Qamar Bajwa during Kartarpura Corridor event

नई दिल्ली। भारत में आतंक फैलाने वाले गुनहगारों को पाकिस्तान पनाह देता है इसका सबसे ताजा सबूत पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर पर काम शुरू होने को लेकर हो रहे कार्यक्रम में दिखा है। कार्यक्रम के दौरान खालिस्तानी समर्थक नेता गोपाल चावला को देखा गया जो पाकिस्तान आर्मी चीफ के साथ हाथ मिला रहा था, पाकिस्तान के सरकारी टेलिविजन चैनल पीटीवी ने खुद उसके विजुअल दिखाए हैं।

इस बीच भारत से पाकिस्तान गए पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने को लेकर कविता पढ़कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इमरान खान की प्रशंसा में सिद्धू की कविता का वीडियो जारी किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू के बाद भारत से पाकिस्तान गई केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कहा कि जिस तरह से बर्लिन की दीवार गिराए जाने से नफरत को खत्म किया गया था उसी तरह करतारपुर कॉरिडोर भी भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत को खत्म कर सकता है उन्होंने कहा कि बाबा नानक देव के नाम पर यह एक नई शुरुआत हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत