1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद में अगवा बच्चा छुड़ाया, गिरफ्त में किडनैपर्स

गाजियाबाद में अगवा बच्चा छुड़ाया, गिरफ्त में किडनैपर्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2015 10:56 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 10:56 pm IST

गाजियाबाद: गाजियाबाद में पुलिस ने 13 साल के एक बच्चे को किडनैपर्स के चंगुल से सही सलामत छुड़ा लिया। दो बदमाश पकड़े गए हैं। दोनों बच्चे के रिश्तेदार हैं। घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की

गाजियाबाद में अगवा...- India TV Hindi
गाजियाबाद में अगवा बच्चा छुड़ाया, गिरफ्त में किडनैपर्स

गाजियाबाद: गाजियाबाद में पुलिस ने 13 साल के एक बच्चे को किडनैपर्स के चंगुल से सही सलामत छुड़ा लिया। दो बदमाश पकड़े गए हैं। दोनों बच्चे के रिश्तेदार हैं।

घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की है। यहां रहने वाले एक शेयर ट्रेडर का बेटा अगवा हो गया था। बदमाशों ने उसके परिजनों से 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर छापा मारा। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी जवाब दिया।

बच्चे को किडैनप करके एक स्कूल में रखा गया था। स्कूल की मालकिन भी गिरफ्तार कर ली गई है। बता दे कि जिस सोसायटी से बच्चे को अगवा किया गया वहां क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रवीण कुमार का भी फ्लैट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत