1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: लोकगीत पर किरेन रिजिजू ने किया डांस, पीएम मोदी ने बताया Decent Dancer

Video: लोकगीत पर किरेन रिजिजू ने किया डांस, पीएम मोदी ने बताया Decent Dancer

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 30, 2021 03:59 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 03:59 pm IST

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद किरेन रिजिजू के डांस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेयर कर उनकी सराहना की है।

Video: लोकगीत पर किरेन रिजिजू ने किया डांस, पीएम मोदी ने बताया Decent Dancer- India TV Hindi
Video: लोकगीत पर किरेन रिजिजू ने किया डांस, पीएम मोदी ने बताया Decent Dancer Image Source : TWITTER/@KIRENRIJIJU

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद किरेन रिजिजू के डांस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेयर कर उनकी सराहना की है। पीएम मोदी ने किरेन रिजिजू के डांस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा- 'केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी डिसेंट डांसर हैं, अरूणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।' 

दरअसल, किरेन रिजिजू ने अपने डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए खूबसूरत काजलंग गांव की मेरी यात्रा के दौरान, जब भी मेहमान अपने गांव जाते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है। मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश में हर समुदाय का सार हैं।”

किरेन रिजिजू को शर्ट, ट्राउजर और स्नीकर्स पहने ग्रामीणों के साथ पैर हिलाते हुए मस्ती में हिस्सा लेते देखा जा सकता है। झांझ और ढोल की थाप के बीच, केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक लोक गीत पर नृत्य किया। इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ढोलक और मजीरे की धुन पर डांस कर रहा है। वहीं, आसपास काफी लोग खड़े हैं और धुन के साथ तालियां बजा रहे हैं। वीडियो में 40 सेकेंड के बाद आप देखेंगे कि कानून मंत्री भी नजर आते हैं और वो भी गाने की धुन पर ड़ांस करने लगते हैं। उनके साथ एक महिला भी कुछ देर डांस करती है और वहां पर खड़े लोग ताली बजा रहे हैं।

पूर्वोत्तर राज्य के काजलंग गांव के स्थानीय लोगों, जिन्हें मिजी के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने अपने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू अरूणाचल प्रदेश वेस्ट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हेल्थ और फिटनेस से संबंधित वीडियो के साथ ही वह अपने गाने तक को अपने फॉलोअर्स के बीच शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही केन्द्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान किशोर कुमार के गाते हुए गाने का खुद का वीडियो शेयर किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत