1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रॉ एजेंट का फर्जी वीडियो बनाने पर रिजीजू ने साधा पाक पर निशाना

रॉ एजेंट का फर्जी वीडियो बनाने पर रिजीजू ने साधा पाक पर निशाना

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2016 09:21 am IST,  Updated : Mar 31, 2016 09:21 am IST

गिरफ्तार किए गए एक पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी का एक फर्जी वीडियो बनाने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू ने कहा कि पड़ोसी देश भारत को बदनाम करने के लिए कहानियां गढ़ रहा है।

kiren rijiju- India TV Hindi
kiren rijiju

नई दिल्ली: गिरफ्तार किए गए एक पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी का एक फर्जी वीडियो बनाने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि पड़ोसी देश भारत को बदनाम करने के लिए कहानियां गढ़ रहा है। रिजीजू ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए एक पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी का वह वीडियो जारी करने का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कोई असर नहीं होगा, जिसमें पूर्व नौसेना अधिकारी कथित तौर पर भारत के इशारे पर बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल कर रहा है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, यह वीडियो पूरी तरह से छेड़छाड़ करके बनाया गया है। यह पाकिस्तान की ओर से बनाया गया फर्जी वीडियो है। वे बस कहानियां गढ़ रहे हैं और वीडियो से छेड़छाड़ कर रहे हैं ताकि भारत को बदनाम किया जा सके। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के आरोपों का कोई असर नहीं पड़ेगा। पाकिस्तानी थलसेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा और संघीय सूचना मंत्री परवेज राशिद ने इस्लामाबद में कल एक वीडियो जारी कर कहा था कि कुल भूषण यादव ने बलूचिस्तान प्रांत में उपद्रव पैदा करने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करने की बात कूबल की है।

यादव को हाल ही में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान ने उन्हें भारतीय नौसेना का कार्यरत अधिकारी बताया है जबकि भारत सरकार ने इस दावे को खारिज कर कहा है कि उनका सरकार से कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि वह नौसेना से सेवानिवृत हो चुके हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत