
- इस युद्ध के मास्टरमाइंड परवेज मुशर्रफ का जन्म नई दिल्ली के दरियागंज में 11 अगस्त 1943 को हुआ। मुशर्रफ के दो भाई हैं।
- 1947 में आजादी के बाद मुशर्रफ का परिवार पाकिस्तान चला गया। उनका परिवार विभाजन से महज एक दिन पहले पाकिस्तान गया।
- मुशर्रफ के पिता सैयद मुशर्रफ पाकिस्तानी विदेश सेवा में थे और बतौर विदेश सचिव रिटायर हुए।
मुशर्रफ की मां जरीन ने भी 1947 के भारत-पाक विभाजन के बाद यूनाइटेड नेशन के लिए काम किया।
- मुशर्रफ का परिवार 1949 से 1956 तक तुर्की में रहा। मुशर्रफ की प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल में हुई। उन्होंने लाहौर के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की।