नई दिल्ली: कारगिल में घुसपैठ की पाकिस्तान की बहुत सोची-समझी साजिश थी जिसका मास्टरमाइंड जनरल परवेज मुशर्रफ थे जिन्होंने युद्ध के ठीक पहले एक रात भारतीय सीमा में भी गुजारी थी।
कारगिल के समय मुशर्रफ और पाक सेना वहां तक इसलिए पहुंच सकी, क्योंकि उस वक्त भारी बर्फबारी होने की वजह से भारतीय फौज वहां पर मौजूद नहीं थी।
मुशर्रफ को उम्मीद थी कि जून तक भारतीय फौज को पाक सेना के वहां होने की जानकारी नहीं मिलेगी। पर भारतीय सेना को इस बात का पता चल गया और बाद में पाक को मुशर्रफ ने एक युद्ध में धकेल दिया।
...तो कौन है परवेज मुशर्रफ ?