1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से सस्ती हुई CNG और लागू हुआ रेलवे का नया टाइमटेबल

आज से सस्ती हुई CNG और लागू हुआ रेलवे का नया टाइमटेबल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2015 10:59 am IST,  Updated : Oct 01, 2015 11:12 am IST

नई दिल्ली: सीएनजी और पीएनजी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने आज से देश भर में सीएनजी और पीएनजी की कीमत करीब 18 फीसदी घटाकर 3.82 डॉलर प्रति यूनिट

आज से सस्ती हुई CNG और...- India TV Hindi
आज से सस्ती हुई CNG और लागू हुआ रेलवे का नया टाइमटेबल

नई दिल्ली: सीएनजी और पीएनजी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने आज से देश भर में सीएनजी और पीएनजी की कीमत करीब 18 फीसदी घटाकर 3.82 डॉलर प्रति यूनिट दी है।

वहीं देशभर के ट्रक संचालकों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से टोल टैक्स खत्म करने और पुराने वाहनों के लिए नियमों में ढील जैसी मांगें उठाई हैं। हड़ताल से जरूरी चीजों की आवाजाही ठप होने से संकट खड़ा हो सकता है।  

ये हुआ सस्ता और महंगा.......

डीजल महंगा: तेल कंपनियों ने डीजल के दाम 50 पैसे बढ़ा दिए हैं। बढ़ोतरी आज से ही प्रभावी हो गई है। पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेनों के नए टाइम: रेलवे का नया टाइमटेबल आज से लागू होगा। कई ट्रेनों का टाइम बदला गया है। इनकी जानकारी रेलवे पूछताछ 139 से ली जा सकती है।  

BSNL का तेज इंटरनेट: बीएसएनएल ने ग्राहकों को आज से ब्रॉडबैंड में कम से कम 2 एमबीपीएस की स्पीड देने का ऐलान कर रखा है।

फॉर्म में आसानी: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने फॉर्म 15 जी और 15 एच को आसान करते हुए इसे ऑनलाइन भरने की सुविधा दी है। इन फॉर्म से इनकम टैक्स के दायरे से बाहर वाले लोग ब्याज पर टैक्स छूट चाहते हैं।

पानी का टैंकर महंगा: दिल्ली में एनडीएमसी से पानी का टैंकर और ट्रॉली लेना आज से महंगा हो जाएगा। टैंकर के लिए 700 और ट्रॉली के 1000 रुपये प्रति चक्कर देने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत