1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें दुनिया की सबसे बड़ी किडनी के बारे में

जानें दुनिया की सबसे बड़ी किडनी के बारे में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2015 03:23 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 03:26 pm IST

नई दिल्ली: 2.75 किलोग्राम वजन वाली दुनिया की सबसे बड़ी किडनी निकालने का दावा किया है दिल्ली के डॉक्टरों ने। गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने किडनी निकालने में सफलता पाई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड

मरीज़ से निकाली गई...- India TV Hindi
मरीज़ से निकाली गई दुनिया की सबसे बड़ी किडनी

नई दिल्ली: 2.75 किलोग्राम वजन वाली दुनिया की सबसे बड़ी किडनी निकालने का दावा किया है दिल्ली के डॉक्टरों ने। गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने किडनी निकालने में सफलता पाई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में 2.15 किलोग्राम की किडनी दर्ज है, जो साल 2011 में एक मरीज से महाराष्ट्र में निकाली गई थी।

यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर मनु गुप्ता ने बताया कि मरीज सुभाष यादव ऑटोसोमल डॉमिनेंट पॉलिसिस्टिक किडनी डिजीज (एडीपीकेडी) से पीड़ित था। यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें किडनी धीरे-धीरे बड़ी होने लगती है। इसमें पहले सिस्ट बनता है और सिस्ट बढ़ने की वजह से किडनी का आकार बढ़ने लगता है। इस मरीज की दोनों किडनी में सिस्ट था, जिसकी वजह से साइज और वजन बढ़ गया था।

आमतौर पर एक किडनी का वजन 1.30 किलोग्राम होता है पर इसकी एक किडनी का वजन 2.75 किलोग्राम था तो दूसरे का 2.50 किलोग्राम।

किडनी में सीवियर इन्फेक्शन था और सिस्ट की वजह से दोनों किडनी फेल हो चुकी थी। जान बचाने के लिए दोनों किडनी निकाल दी गई हैं। डॉक्टर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे हैं। मरीज डायलिसिस पर है। सुभाष को ट्रांसप्लांट से पहले तक डायलिसिस पर रखा जा रहा है।  

नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर वी. भार्गव ने बताया कि "अब हम ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि यह जेनेटिक बीमारी है और यह परेशानी उनके बच्चे में भी हो सकती है। इनके बच्चों की स्क्रीनिंग कराने की जरूरत है। 50 पर्सेंट यह बीमारी एक से परिवार के दूसरे लोगों में जा सकती है। शुरू में सिर में दर्द, ब्लड प्रेशर बढ़ना, डायबिटीज, यूरिया और क्रिटाइन लेवल को कंट्रोल में रखना होता है। हीमोग्लोबीन भी कम हो जाता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत