1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता: भारी बारिश के चलते मकान ढहा, एक की मौत 2 अन्य घायल

कोलकाता: भारी बारिश के चलते मकान ढहा, एक की मौत 2 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 10:29 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 10:29 am IST

कोलकाता के मध्य हिस्से में भारी बारिश के बाद आज एक मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kolkata Home collapses due to heavy rains one killed 2...- India TV Hindi
Kolkata Home collapses due to heavy rains one killed 2 others injured

कोलकाता: कोलकाता के मध्य हिस्से में भारी बारिश के बाद आज एक मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ जब शहर के मुचिपारा पुलिस थाने में बैठकखाना रोड पर स्थित दो मंजिला ‘‘ जर्जर ’’ इमारत गिर गई। (मानसून सत्र: आज से शुरू होगी सदन की कार्यवाही, विपक्ष डाल सकता है हंगामा )

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस अभी यह पुष्टि नहीं कर सकी है कि वह इमारत में रहता था या फुटपाथ पर सोने वाला कोई बेघर व्यक्ति था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो घायलों को गंभीर हालत में पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा , ‘‘ अभी तक यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है कि क्या कोई मलबे के नीचे फंसा है। स्थानीय काउंसिलर के अलावा दमकल , सिविल डिफेंस के अधिकारियों , कोलकाता पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत