1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलदीप सेंगर के खिलाफ मामले में सोमवार को अदालत सुनाएगी फैसला

कुलदीप सेंगर के खिलाफ मामले में सोमवार को अदालत सुनाएगी फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 15, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 06:11 pm IST

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मुकदमे को लखनऊ से दिल्ली स्थानांतरित किये जाने के बाद न्यायाधीश ने पांच अगस्त से प्रतिदिन मुकदमे की सुनवाई की थी। 

Kuldeep Singh Sengar- India TV Hindi
कुलदीप सिंह सेंगर  Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। पार्टी से निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर 2017 में लगे अपहरण और बलात्कार के आरोप के मामले में दिल्ली की एक अदालत सोमवार को फैसला सुनाएगी। कैमरे के सामने चलने वाली कार्यवाही में जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा था कि वह मुकदमे में सीबीआई और आरोपी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 16 दिसंबर को फैसला सुना सकते हैं।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मुकदमे को लखनऊ से दिल्ली स्थानांतरित किये जाने के बाद न्यायाधीश ने पांच अगस्त से प्रतिदिन मुकदमे की सुनवाई की थी। सेंगर पर महिला को 2017 में नाबालिग रहते हुए कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप है।

अदालत ने सह आरोपी शशि सिंह पर भी आरोप तय किये हैं। कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव की विभिन्न सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वो भाजपा के टिकट पर बांगरमऊ से विधायक चुने गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत