1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोजगार की स्थिति जानने के लिये श्रम ब्यूरो करेगा तीन सर्वेक्षण

रोजगार की स्थिति जानने के लिये श्रम ब्यूरो करेगा तीन सर्वेक्षण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 10:56 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में रोजगार की स्थिति जानने के लिये श्रम ब्यूरो प्रवास, घरेलू सहायक और पेशेवर इकाइयों को लेकर तीन सर्वेक्षण करेगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Labor Bureau will conduct three surveys to know employment status- India TV Hindi
Labor Bureau will conduct three surveys to know employment status Image Source : GOOGLE

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में रोजगार की स्थिति जानने के लिए श्रम ब्यूरो प्रवास, घरेलू सहायक और पेशेवर इकाइयों को लेकर तीन सर्वेक्षण करेगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि विशेषज्ञों के समूह की बृहस्पतिवार को पहली बैठक हुई। बैठक में श्रम ब्यूरो के तीन सर्वेक्षण किए जाने की जानकारी दी गयी। 

सरकार ने तीन वर्ष के लिए इस विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। यह समूह प्रवासन, पेशेवर इकाइयों और घरेलू सहायकों के साथ अन्य सर्वेक्षणों के लिए श्रम ब्यूरो को तकनीकी सलाह उपलब्ध कराएगा। विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष कलकत्ता विश्वविद्यालय के मानद प्राध्यापक एस.पी.मुखर्जी हैं। साथ ही कई जाने-माने अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद और सरकारी अधिकारी इस समूह के सदस्य हैं। गंगवार ने कहा कि सरकार विशेष श्रेणियों के श्रमिकों से जुड़ी चिंताओं को समझना चाहती है। इसलिए उसने श्रम ब्यूरो को इन तीन महत्वकांक्षी क्षेत्रों में सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।