1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद लद्दाख ने मनाया अपना ‘पहला स्वतंत्रता दिवस’

केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद लद्दाख ने मनाया अपना ‘पहला स्वतंत्रता दिवस’

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2019 09:24 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 09:24 pm IST

जम्मू कश्मीर के विभाजन के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनने वाले लद्दाख ने पूरे उमंग के साथ बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया। भाजपा के स्थानीय सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र को “कश्मीर से आजादी” मिल गई। 

Ladakh celebrates '1st Independence Day' after being declared UT- India TV Hindi
Ladakh celebrates '1st Independence Day' after being declared UT Image Source : PTI

लेह: जम्मू कश्मीर के विभाजन के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनने वाले लद्दाख ने पूरे उमंग के साथ बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया। भाजपा के स्थानीय सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र को “कश्मीर से आजादी” मिल गई। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने को लेकर लोकसभा में अपने भाषण से तारीफें बटोरने वाले सांसद को स्थानीय लोगों के साथ नृत्य करते और ड्रम बजाते देखा गया।

नामग्याल ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ भाजपा के स्थानीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को पांच अगस्त को निरस्त कर दिया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था जो 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को “कश्मीर से आजादी” मिल गई है और यह जश्न लद्दाख के विकास का “महज एक ट्रेलर” है। 

“केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पहला स्वतंत्रता दिवस’ लिखे हुए कई बैनर इस खूबसूरत कस्बे की सड़कों पर लगे हुए नजर आए। नामग्याल ने कहा, “हमने ‘दमन’ और ‘सुरना’ बजा कर पारंपरिक लद्दाखी तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत