1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिली लद्दाख की धरती, तीव्रता 5.1

भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिली लद्दाख की धरती, तीव्रता 5.1

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 11:38 pm IST

लद्दाख की धरती रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की रात लेह में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।

Ladakh, Earthquake, Leh Earthquake- India TV Hindi
लद्दाख की धरती रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

लेह: लद्दाख की धरती रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की रात लेह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 थी। इससे पहले लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5.4 और 3.6 की मध्यम तीव्रता वाला भूकंप दो बार आया था। 

शुक्रवार को लद्दाख में आए भूकंप पर एनसीएस ने कहा कि 5.4 तीव्रता वाला भूकंप शाम चार बज कर 27 मिनट पर आया। वहीं, 3.6 तीव्रता वाला भूकंप शाम पांच बज कर 29 मिनट पर आया। हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिये अत्यधिक संवेदेनशील है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत