1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalitgate: फोटो में ललित मोदी के साथ दिखे रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी

Lalitgate: फोटो में ललित मोदी के साथ दिखे रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 01:27 pm IST

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर आए दिन नए-नए खुलासे करने वाले पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने फिर एक ट्वीट किया है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, ललित मोदी ने ट्विटर

Lalitgate: फोटो में ललित के...- India TV Hindi
Lalitgate: फोटो में ललित के साथ दिखे वाड्रा, राहुल

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर आए दिन नए-नए खुलासे करने वाले पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने फिर एक ट्वीट किया है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, ललित मोदी ने ट्विटर पर तस्वीर ट्वीट की है जिसमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान जैसी कई मशहूर हस्तियां नज़र आ रही हैं।

ललित मोदी नें बातों-बातों में राहुल गांधी के ऑफिस के ट्विटर हैंडिल को टैग करते हुए ट्वीट किया कि - "मैं उम्मीद करता हूं कि राहुल गांधी के ऑफिस ने कांग्रेस ऑफिस को बताया होगा कि उन्होंने मेरी मेहमान नवाज़ी का लाभ उठाया था। वे यहां बाक्स में बैठे थे।"

हालंकि, ललित मोदी ने अपने ट्वीट में फोटो कब और कहां की है इसका कोई जिक्र नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत