गुड़गांव: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद विनीत यादव की कार को गन प्वॉइंट पर लूटा गया। लूटपाट के बाद डीएलएफ फेस टू में मामला दर्ज करा लिया गया है।
वारदात गुड़गांव के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। हालांकि लूटपाट के दौरान लालू के दामाद विनीत कार में मौजूद नहीं थे। ड्राइवर सड़क पर कार लेकर खड़ा था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।