1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखण्ड में बरसात ने फिर मचाई तबाही

उत्तराखण्ड में बरसात ने फिर मचाई तबाही

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2015 11:25 am IST,  Updated : Jul 06, 2015 09:50 pm IST

दिल्ली:  नई दिल्ली: उत्तराखंड में रात भर हुई बारिश से नैनीताल में दो लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने नदियों और झीलों के किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग

उत्तराखण्ड में बरसात...- India TV Hindi
उत्तराखण्ड में बरसात से फिर तबाही, 2 की मौत

दिल्ली:  नई दिल्ली: उत्तराखंड में रात भर हुई बारिश से नैनीताल में दो लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने नदियों और झीलों के किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नैनीताल में भारी बारिश के कारण एक पेड़ के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत जिले में रामनगर के पास एक नदी को पार करने की कोशिश के दौरान हुई। 

माल रोड-बिरला स्कूल मार्ग पर भारी वर्षा की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के कारण मलबा माल रोड तक आ गया है और इस भूस्खलन ने रास्ते में आए तकरीबन दर्जनभर मकानों को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि भूस्खलन के मलबे से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


एहतियाती तौर पर नैनीताल जिले में नदी, झील और धाराओं के पास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि भारी वर्षा के कारण वे बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण कक्षों को अलर्ट पर रखा गया है और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से कल तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। 


कुमाउं क्षेत्र में पानी और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। देहरादून में मौसम अधिकारी ने बताया कि नैनीताल में 120 मिलीमीटर, हल्द्वानी में 110 मिलीमीटर, देहरादून में 83.7मिलीमीटर, रूड़की में 79 मिलीमीटर , मसूरी में 60 मिलीमीटर और पिथौरागढ़ में 51.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। चमोली और उत्तरकाशी जैसे उंचे इलाकों में कम वर्षा हुई है जिससे बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा अभी तक अप्रभावित हैं। 


नैनीताल में भारी बारिश से भूस्खलन !
उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में कल रात हुआ भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। नगर के मुख्य मार्ग माल रोड पर भूस्खलन होने से माल रोड बंद हो गई थी ।जिसे बाद में जे सी बी की मदद से खोला गया।

माल रोड के इंडिया होटल के सामने पीछे नाले से 30 फीट से ज़्यादा तक मलवा जमा हो गया था।जिसे अब हटाया जा रहा है। अचानक आये इस मलवे से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मकानों को भी नुक्सान पहुंचा है।

चांदनी चौक रेस्तरां के अंदर काफी पानी भर गया था। लोअर माल रोड पूरी तरह रात झील में बदल गयी थी,किन्तु अब पानी उतार गया है।

इस बारिश से कोई जन हानि तो नहीं हुई लेकिन होटल व्यवसायियों को भारी नुक्सान हुआ है। कई मकान भी इस मलवे की चपेट में आ गए है।

यह भारी मलवा इंडिया होटल के पीछे बने नालो के बंद होने के बाद माल रोड पर तेज़ पानी के बहाव से आ गया।

नैनीताल के जिलाधिकारी दीपक रावत ने रात को भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और मालवा हटाने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिन तक भरी बारिश होने का अलर्ट जारी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत