1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोहाली में जबरदस्त गैंगवार, लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य विक्रमजीत सिंह को गोलियों से भूना

मोहाली में जबरदस्त गैंगवार, लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य विक्रमजीत सिंह को गोलियों से भूना

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Aug 07, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 03:07 pm IST

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक सदस्य की मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मोहाली में जबरदस्त गैंगवार, लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य विक्रमजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या- India TV Hindi
मोहाली में जबरदस्त गैंगवार, लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य विक्रमजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक सदस्य की मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हत्या मोहाली में एक जबरदस्त गैंगवार के दौरान हुई। हमलावरों ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मारे गए युवक का नाम विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिडदुखेड़ा है। विक्रमजीत सिंह को कुल 15 गोलियां मारी गई हैं। जानकारी के मुताबिक यह वारदात मोहाली के सेक्टर 71 में हुई है। जानकारी के मुताबिक विक्रमजीत पंजाब की एक रिजनल पार्टी से भी जुड़ा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक आई 20 कार में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।  विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विदेश में बैठे लकी नामक एक गैंगस्टर के इशारे पर विक्रमजीत की हत्या की गई है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जाच में जुटी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत