1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंत्री इमरान हुसैन पर हमले की साजिश एलजी, मुख्य सचिव और आईएएस एसोसिएशन ने मिल कर रची- आप

मंत्री इमरान हुसैन पर हमले की साजिश एलजी, मुख्य सचिव और आईएएस एसोसिएशन ने मिल कर रची- आप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2018 08:58 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 08:58 am IST

पार्टी ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार भी दिल्ली सरकार के काम का बहिष्कार करने के लिए आईएएस एसोसिएशन का समर्थन कर रही है।

सीएम अरविंद केजरीवाल।- India TV Hindi
सीएम अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश और आईएएस एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर हमले की ‘‘साजिश’’ रचने का आरोप लगाया है। पार्टी के मुताबिक मंत्री इमरान हुसैन के साथ हुई मारपीट में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश और आईएएस एसोसिएशन तीनों मिले हुए हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार भी दिल्ली सरकार के काम का बहिष्कार करने के लिए आईएएस एसोसिएशन का समर्थन कर रही है। गौरतलब है कि 19 और 20 फरवरी की दरम्यानी रात में आप विधायकों प्रकाश जारवाल और अमानतुल्लाह खान द्वारा मुख्य सचिव पर कथित रूप से हमला किये जाने के बाद आईएएस एसोसिएशन दिल्ली सरकार के कामकाज का बहिष्कार किये हुए है।

आप की दिल्ली इकाई के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन पर 20 फरवरी को हुआ शारीरिक हमला पूर्व नियोजित था और इसकी साजिश एलजी हाउस पर उपराज्यपाल, मुख्य सचिव और आईएएस एसोसिएशन ने रची थी।’’ इससे पहले मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने लिखित में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए आप विधायकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आप विधायको को हिरासत में भी लिया। अब जिस तरह आप पार्टी ने पल्टवार किया है लगता है अभी ये मामला और आरोपों प्रत्यारोपों के दौर से गुजरेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत