1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये है 'फर्जी' बाबाओं का लिस्ट, कोई रेप केस में अंदर तो किसी पर लगा है शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप

ये है 'फर्जी' बाबाओं का लिस्ट, कोई रेप केस में अंदर तो किसी पर लगा है शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2017 09:39 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 10:31 am IST

रातों रात प्रसिद्धी और ऎश्वर्य पाने वाली राधे मां का जीवन विवादों से घिरा रहा है। वे केवल मात्र सांसारिक विवादों में ही नहीं घिरी बल्कि जूना अखाड़े द्वारा उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि देना भी विवादों में आ गया। उन पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर अखाड

Fake_Babas- India TV Hindi
Fake_Babas Image Source : PTI

नई दिल्ली: धर्म भारत की संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है लेकिन धार्मिक होने की इसी वजह ने आज देश के लोगों को अंधविश्वासी बना दिया है। आज देश में अगर आप एक गरीब से भी धर्म के नाम पर कुछ मांगेंगे तो वह ना नहीं करेगा। धर्म और बाबाओं के नाम पर भारत में किसी को लूटना सबसे आसान है। यहां के बाबाओं ने भगवान के नाम का सहारा लेकर कई बार हमारे ऋषियों के पवित्र कार्यों को अपमानित भी किया है। इन्हीं विवादों से नाराज साधुओं की शीर्ष संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 14 फर्जी बाबाओं की एक सूची जारी की है और उन स्वंयभू बाबाओं पर कार्रवाई की मांग की है जो किसी संप्रदाय या परंपरा से नहीं हैं।

इस सूची में गुरमीत राम रहीम, रामपाल, राधे मां, आसाराम, उसके बेटे नारायण साईं, सचिदानंद गिरी, ओम बाबा, निर्मल बाबा, इच्छाधारी भीमानंद, स्वामी असीमानंद, ऊं नम: शिवाय बाबा, खुशी मुनि, बृहस्पति गिरि और मलकान गिरि के नाम शामिल हैं।

अगले स्लाइड्स में पढ़ें कुछ ऐसे ही धर्म-गुरूओं के बारे में जिसमें से कोई रेप केस में अंदर है तो किसी पर लगा है शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत