1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये है 'फर्जी' बाबाओं का लिस्ट, कोई रेप केस में अंदर तो किसी पर लगा है शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप

ये है 'फर्जी' बाबाओं का लिस्ट, कोई रेप केस में अंदर तो किसी पर लगा है शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने का आरोप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2017 09:39 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 10:31 am IST

रातों रात प्रसिद्धी और ऎश्वर्य पाने वाली राधे मां का जीवन विवादों से घिरा रहा है। वे केवल मात्र सांसारिक विवादों में ही नहीं घिरी बल्कि जूना अखाड़े द्वारा उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि देना भी विवादों में आ गया। उन पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर अखाड

fake_babas
fake_babas

बाबा गुरमीत राम रहीम

बाबा राम रहीम यूं तो अपने भक्‍तों के बीच सम्‍मान की नजर से देखा जाता है लेकिन कभी अपने फिल्‍मी अवतार, तो कभी कानूनी मामलों में उलझ जानें के चलते विवादों में रहा है। उन पर यूं तो कई प्रकार के आरोप लगे हैं, कभी आश्रम में रह रहे लोगों की नसबंदी कराने, तो कभी कुछ ने उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। पंचकुला की सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के मामले में दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। यानी राम रहीम को 20 साल की सजा जेल में काटनी होगी। डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पिछले दिनों अपनी फिल्‍म एमएसजी (मैंसेंजर ऑफ गॉड ) को लेकर भी चर्चा में आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत