1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट के मास्टरमाइंड की आवाज सुनिए, क्या हुई बातचीत

पठानकोट के मास्टरमाइंड की आवाज सुनिए, क्या हुई बातचीत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 13, 2016 07:20 pm IST,  Updated : Jan 13, 2016 07:20 pm IST

नई दिल्ली: पठानकोट एयरबास हमले में पाकिस्तान की ओर से बड़ा खुलासा हुआ हैं। यह साफ हो चुका है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया था। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक ऑडियो टेप वेबसाइट पर लीक

pathankot- India TV Hindi
pathankot

नई दिल्ली: पठानकोट एयरबास हमले में पाकिस्तान की ओर से बड़ा खुलासा हुआ हैं। यह साफ हो चुका है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया था। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक ऑडियो टेप वेबसाइट पर लीक हुआ है, इसमें जैश के टॉप कमांडर की आवाज है। टेप में जैस का कमांडर पठानकोट हमले के बारे में बता रहा है।

क्या कहा जैश के कमांडर ने

1. चार मुजाहीदीन ने इंडिया के पठानकोट में फिदायीन हमला किया। हमले को 48 घंटे बीत चुके थे लेकिन भारतीय फौज ना तो मुजाहीदीन की तादाद समझ सकें ना ही उनके आने का रास्ता।

2. लेकिन हमारे मुजाहीदीन लगातार दुश्मनों को सड़ते रहे और कातिलों की लाशे गिराते रहे।

3. चंद दिन पहले इंडियन फौजी कश्मीर में निहत्थे मुसलमानों की लाशें गिरा रहे थे लेकिन 2 जनवरी से वह अपने सूरमाओं की लाशें घसीट रहें हैं।

भारत ने जिन 7 आतंकवादियों के नाम पाकिस्तान को दिए थे उसमें रऊफ अजहर भी शामिल है। इसका भी ऑडियो टेप मिला इसमें रऊफ यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि जैश और हिजबुल एक साश मिलकर कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत