1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: छोटी दिवाली पर आयोध्या में जले रिकॉर्ड 5 लाख 51 हजार दिए, सीएम योगी भी मौजूद

LIVE: छोटी दिवाली पर आयोध्या में जले रिकॉर्ड 5 लाख 51 हजार दिए, सीएम योगी भी मौजूद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 14, 2020 06:43 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Yogi Adityanath, Ayodhya, Diwali- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की। Image Source : ANI

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव टीवी

 

LIVE HINDI BREAKING NEWS NOVEMBER 13

Auto Refresh
Refresh
  • 6:57 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

  • 6:57 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 'दीपोत्सव' के अवसर पर राम की पैड़ी पर दीप जलाए। इसके बाद सरयू नदी के तट पर 5.51 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए।

  • 6:55 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सरयू तीरे, आस्था का ठीक वैसा ही सैलाब उमड़ा, जैसा त्रेतायुग में 14 वर्ष के वनवास को पूरा कर भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आगमन पर उमड़ा था। 'दिव्य दीपोत्सव' में 'राम-राम जय राजा राम' की गगनभेदी जयघोष ने माहौल को राममय कर दिया।

  • 6:54 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पुष्पक विमान से अवधपुरी आते सिया, राम और लक्ष्मण, आतुर नयनों से आराध्य की प्रतीक्षा करते हजारों श्रद्धालु, वातावरण में वैसी ही मंगल ध्वनियां, वैसा ही उमंग और उत्साह से भरा मन। धर्मनगरी अयोध्या में त्रेतायुग का यह दृश्य शुक्रवार एक बार फिर जीवंत हो उठा।

  • 4:06 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर पूजा की।

  • 4:04 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ने की सबसे बड़ी वजह प्रदूषण है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में और भी वजहों से कोरोना बढ़ा है लेकिन सबसे बड़ी वजह प्रदूषण ही है।

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    बदलते समय के साथ आज हर चीज इंटीग्रेट हो रही है। स्वास्थ्य भी इससे अलग नहीं है। इसी सोच के साथ देश आज इलाज की अलग-अलग पद्धतियों के इंटीग्रेशन के लिए एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी सोच ने आयुष को देश की आरोग्य नीति का अहम हिस्सा बनाया है: पीएम मोदी

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    आयुर्वेद,भारत की विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है। किस भारतीय को खुशी नहीं होगी कि हमारा पारंपरिक ज्ञान, अब अन्य देशों को भी समृद्ध कर रहा है। गर्व की बात है कि WHO ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना के लिए भारत को चुना है: पीएम मोदी

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    ये हमेशा से स्थापित सत्य रहा है कि भारत के पास आरोग्य से जुड़ी कितनी बड़ी विरासत है। लेकिन ये भी उतना ही सही है कि ये ज्ञान ज्यादातर किताबों में, शास्त्रों में रहा है और थोड़ा-बहुत दादी-नानी के नुस्खों में। इस ज्ञान को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाना आवश्यक है: PM

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    देश में अब हमारे पुरातन चिकित्सीय ज्ञान-विज्ञान को 21वीं सदी के आधुनिक विज्ञान से मिली जानकारी के साथ जोड़ा जा रहा है, नई रिसर्च की जा रही है। तीन साल पहले ही हमारे यहां अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना की गई थी: PM

  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज आयुर्वेद दिवस के मौके पर राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे।

  • 10:06 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: ठाणे ज़िले के भिवंडी में एक पावरलूम यूनिट में आग लगी। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत