1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jun 19, 2020 07:53 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

Breaking News- India TV Hindi
Breaking News Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

Hindi Breaking News June 18

Auto Refresh
Refresh
  • 1:52 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कोरोना वायरस महामारी के दौरान बायोमेट्रिक सिस्टम से थंब इम्प्रेशन द्वारा उपस्थिति (अटेंडेंस) दर्ज कराने की व्यवस्था को स्थगित करने का आग्रह किया।

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली सरकार ने कोरोना टेस्ट के दाम तय किए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दाम का ऐलान किया। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए 2400 रुपये दाम तय किए गए हैं। इसमें सभी तरह के टैक्स जुड़े हैं। ऐसे में दिल्ली में कोरोना वायरस का टेस्ट कराने वाले से 2400 रुपए से ज्यादा नहीं वसूले जा सकेंगे।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 41 कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया की आज शुरुआत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम कोयला खदानों को लॉकडाउन से बाहर निकाल रहे हैं। भारत कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। लेकिन भारत कोयले को आयात भी करता है।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    सुप्रीम कोर्ट ने 23 जून को होने वाली जगन्नाथ पुरी मंदिर की वार्षिक रथ यात्रा पर लगाया स्टे लगा दिया है। निर्णय सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हम इस साल रथ यात्रा को रोक देते हैं तो भगवान जगन्नाथ हमें माफ कर देंगे। इस महामारी के दौर में इतनी बड़ी भीड़ को हम एक जगह नहीं जुटने दे सकते। इस बार लोगों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए इस साल रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी जा सकती है। 

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए वैश्विक समुदाय द्वारा दिखाए गए भारी समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। भारत वैश्विक शांति, सुरक्षा, सहयोग और न्यायसम्मति को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ काम करेगा।"

  • 10:11 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुने जाने पर वैश्विक समुदाय के समर्थन पर आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वैश्विक समुदाय के भारी समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा।

  • 8:07 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    चीन के साथ खूनी झड़प में शहीद हुए सुनील कुमार की पटना में अंतिम यात्रा।

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 0.53 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 77.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.64 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 76.43 रुपये प्रति लीटर हुई।

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) से 116 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1317 चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।