1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Aug 12, 2020 08:02 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

लाइव टीवी

Hindi Breaking News August 11

Auto Refresh
Refresh
  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    राजस्थान कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट की पार्टी में वापसी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हालाकमान का फैसला मंजूर है। पार्टी में शांति, भाईचारा बना रहेगा। राजस्थान में कांग्रेस एकजुट रहेगी। हालांकि, इस दौरान वह सचिन पायलट को निकम्मा कहने वाले अपने बयान पर कुछ नहीं बोले। इस बारे में पूछने पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    कोरोना पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस से मीटिंग कर रहे हैं।

  • 11:14 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पायलट खेमे के तीन निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। इन विधायकों में सुरेश टांक, ओम प्रकाश हुडला और खुशवीर जोजावर शामिल हैं।

  • 9:18 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    उत्तराखंड: चमोली ज़िले में कल रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए।

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संजय खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने ट्वीट करके बताया कि उनके दो कैबिनेट मंत्री कंडासामी और कमलाकनन कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं।

  • 9:15 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में सड़क हादसे में एक लड़की(सुदीक्षा भाटी) की मौत हो गई, परिवार का कहना है कि वो HCL की तरफ से 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ रही थीं। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया, "मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।"

    रास्ते में एक बुलेट ने हमें कई बार ओवरटेक किया, मैंने मोटरसाइकिल की स्पीड कम की और बुलेट सवार ने आगे जाकर अचानक ब्रेक मारी जिसमें बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ, जिसमें शुभिक्षा के सिर में चोट लगी: सतेंद्र भाटी, शुभिक्षा के चाचा (जिनके साथ वो बाइक पर अपने मामा के घर जा रही थीं)

  • 9:14 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: झंडेवालान मंदिर में जन्माष्टमी के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।

  • 9:13 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

  • 9:13 AM (IST)
    Posted by Lakshya Rana

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट पर कुपवाड़ा के लालपुरा में कल देर शाम एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। तीन संदिग्ध पकड़े गए, मैगजीन और गोला बारूद के साथ 1 AK और 2 पिस्तौल बरामद हुईं। संयुक्त अभियान चल रहा है: चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।